हाई स्कूल कुलीपोटा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

हाई स्कूल कुलीपोटा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

जांजगीर चांपा जिले के शासकीय हाई स्कूल कुलीपोटा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,,इस कार्यक्रम में लोगों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
विशेष न्यायाधीश सुश्री सुनीता साहू का संबोधन
सुश्री साहू ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम का उद्देश्य क्या है और इसका गठन क्यों किया गया है,,उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता,,नालसा की योजनाएं,,शिक्षा का अधिकार,,मोटर व्हीकल एक्ट,,पारिवारिक कानून,,और भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी,,साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी साझा की।
किशोर न्याय और सोशल मीडिया अपराधों पर चर्चा
श्रीमती अंजू कंवर (प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट) ने किशोर न्याय अधिनियम,,लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानून (POCSO), सोशल मीडिया से जुड़े अपराध,,चोरी-लूट और अन्य अपराधों के बारे में विस्तार से बताया।
साइबर क्राइम और एनडीपीएस एक्ट पर जानकारी
सुश्री प्रीति पालीवाल (तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट) ने साइबर अपराध,,एनडीपीएस एक्ट,,मोटरयान अधिनियम,,पारिवारिक विधियां और बाल अधिकार पर जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन और आभार
प्राचार्य दिलीप साहू ने समाज में कानूनी जानकारी की जरूरत पर जोर दिया और बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई,,कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (पैरालीगल वॉलिंटियर) ने किया। उन्होंने नालसा की योजनाएं साथी, डॉन,,प्रयास के बारे में बताया।
इस मौके पर जयराम गढ़ेवाल (पैरालीगल वॉलिंटियर), शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



