छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल के हाथों हुआ श्री नारायणी धाम सेवा समिति के संस्थापक महेंद्र मित्तल का सम्मान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल के हाथों हुआ श्री नारायणी धाम सेवा समिति के संस्थापक महेंद्र मित्तल का सम्मान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले की श्री नारायणी धाम सेवा समिति के संस्थापक महेंद्र मित्तल को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेंन डेका द्वारा 13 अक्टूबर 2024 को राजधानी रायपुर में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह में सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में कई प्रमुख हस्तियों, जैसे अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल, और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
महेंद्र मित्तल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान संस्था के लिए गौरव का विषय है। श्री नारायणी धाम सेवा समिति ने डॉ. अशोक सियाराम अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
इसके साथ ही, नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री नारायणी धाम सेवा समिति ने 700 कन्याओं का पूजन और भोज का आयोजन किया, जिसमें समिति के सदस्यों और शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति द्वारा मंदिर परिसर में मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित किए गए, जिसमें प्राणी सती दादी झुन्झुनू वाली की पूजा अर्चना कर समृद्धि की कामना की गई।
महामहिम राज्यपाल के साथ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चैयरमेन प्रदीप मित्तल दिल्ली,,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल रायपुर,,प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई,,प्रांतीय चैयरमेन डॉक्टर अशोक सियाराम अग्रवाल,,राजेंद्र अग्रवाल राजू,,अशोक मोदी,,रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल,,बसना के विधायक डॉक्टर संपत अग्रवाल,, दीनदयाल गोयल,,जयदेव सिंघल,,महेंद्र सेक्सरिया,, आशीष सेक्सरिया,,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,,रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल,,डॉ. अनिता अग्रवाल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मंचस्थ रहे



