राज्य एवं शहर
उषा चंद्राकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कैशलेश चिकित्सा कार्ड बहाली के मिले शुभ संकेत

देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से जन दरबार रायपुर में मुलाकात की। मंत्री जी से मुलाकात के दौरान कैशलेश चिकित्सा कार्ड की मांग को प्रमुखता से रखा गया,,कर्मचारी संगठन का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा में प्रतिपूर्ति की राशि के प्राप्त होने वाले विलम्ब से कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बन जाता है और परिवार भी लाखो के खर्च के बाद दर दर भटकने को मजबूर हो जाते है मंत्री जी ने इस पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया,,साथ संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री के कर कमलों से संगठन का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कराया,,इस मुलाकात में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर के साथ संगठन के संरक्षक राकेश सिंह एवं सदस्य देवानंद चंद्राकर,नागेन्द्र देवांगन,समीरा टंडन मौजूद रहे।



