राज्य एवं शहर

नहर के पानी और खाद के लिए जांजगीर के किसान सड़क पर उतरे,जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

 

जांजगीर चाम्पा जिले में भले ही 80 प्रतिशत से ज्यादा खेती नहर के पानी से होती हो,,लेकिन नहर विभाग की लापरवाही के चलते इस बार भी टेल एरिया के किसानों को गंभीर पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है,,केराकछार,,मिसदा,, नेगुरडीह सहित दर्जनभर गांवों के किसान धान की बोआई के बाद खेतों में दरारें पड़ने से बेहद परेशान हैं,,समय पर नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से खेत सूखने की कगार पर हैं,,किसानों की मुश्किल सिर्फ पानी तक ही सीमित नहीं है,,उन्हें खाद के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है,,सोसायटी से खाद नहीं मिलने के कारण किसान खुले बाजार से ऊंचे दामों में खाद खरीदने को मजबूर हैं,,इससे उनकी लागत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है,,परेशानी से तंग आकर किसानों ने खुद ही आवाज उठाने का फैसला किया,,सोमवार को सैकड़ों किसान यात्री बस रिजर्व कर जिला कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे,,वहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी,,किसानों का कहना है कि यदि समय पर पानी और खाद नहीं मिला,,तो धान की फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी,,जिससे भारी नुकसान होगा,,किसानों की इस गुहार को अब जिला प्रशासन कितनी गंभीरता से लेता है,,यह आने वाले दिनों में साफ होगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!