WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

अधेड व्यक्ति पर गाँव की गली में टंगिया से हमला

अधेड व्यक्ति पर गाँव की गली में टंगिया से हमला

जांजगीर चाम्पा जिले में नरियरा गाँव एक अधेड व्यक्ति पर गाँव की गली में टंगिया से हमला कर दिया गया,,इस हमले से घायल व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई,, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया,,वही मुलमुला पुलिस के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके में पहुच कर जाँच शुरु कर दी है,,देर रार तक परिजन और ग्रामीण शव को घेर लिए है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग और थाना में की गई शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है,,

मुलमूला थाना के नरियरा गाँव में दीपावली का त्यौहार मनाने की तैयारी चल रही थी,,गाँव में रहने वाले धरम लाल राठौर भी अपने घर के पास था,,लेकिन धरम लाल के घर में दीपावली के दिन सन्नाटा पसर गया,,आज शाम को गाँव का युवक संत राम पटेल ने जमीन सम्बन्धी पुरानी रंजिश के कारण धरम लाल पर टंगिया से हमला कर दिया,,सर के ऊपर हुए हमला के बाद धरम लाल मौके में गिर गया और उसकी मौत हो गई,,घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संत राम पटेल मौके से फरार हो गया,,

इधर ग्रामीणों ने घटना की सुचना परिजनों और पुलिस की दी,, गाँव में हुए हत्या की सूचना मिलने पर मुलमुला पुलिस मौके में पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षक किया,,इस बीच पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश का झेलना पडा,,

परिजनों ने कहा विवाद की पहले से दी गई थी मुलमुला पुलिस को जानकारी

घटना के बाद ग्रामीण और परिजन घटना स्थल में एकत्र होने लगे और शव वही पड़ा रहा,,परिजनों ने मुलमुला पुलिस पर आरोप लगाते हुए शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के कारण हत्या होना बताया,,परिजनों के मुताबिक संत राम पटेल की जमीन को धरम लाल राठौर ने ख़रीदा था लेकिन कुछ विवाद के कारण जमीन में कब्ज़ा नहीं मिल पाया,,इसी विवाद के कारण पहले भी तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी और धरम लाल राठौर ने मुलमुला थाना में लिखित शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की,, जिसके कारण आरोपी ने हत्या कर दी,,

Sdm ने समझाइस देकर जाँच का दिया आश्वासन,,

देर रात गाँव में मृतक के शव के पास एकठ्ठा हुए परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अकलतरा sdm मौके में पहुचे और परिजनों की लिखित आवेदन पर जाँच का भरोसा दिलाया और हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी और पूर्व में हुए शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई इस पर जाँच कराने का आश्वासन दिया और शव का पोस्ट मार्टम कराने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की,,जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में ले लिया है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!