WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

विधायक बालेश्वर साहू पर ठगी का मामला दर्ज, 42 लाख 78 हजार की गबन का आरोप

जांजगीर चाम्पा जिला के चाम्पा थाना मे जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है,,बालेश्वर साहू 2015 से 2020 तक सहकारी बैंक बम्हनीडीह चाम्पा मे मैनेजर के पद मे पदस्थ थे और गौतम राठौर उसके अधीनस्थ कर्मचारी था,,दोनों ने मिल कर सरवानी गांव के राज कुमार शर्मा की 50 एकड़ जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड से लोन बनवाने का झांसा दिया,,और राजकुमार से ब्लेक चेक लेकर उसी चेक मे फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगा कर 42 लाख रूपये से अधिक राशि निकाल लीं,,मामले की सुचना मिलने पर आवेदक ने पहले बालेश्वर साहू से पैसे की मांग की तब बालेश्वर ने 6 माह के भीतर ब्याज के साथ पैसा लौटने का आश्वासन दिया था,,लेकिन 6 माह बाद भी पैसा नहीं लौटाया और गौतम राठौर ने उस राशि को विधायक के चुनाव मे खर्च करना बताया,,बालेश्वर साहू और विक्रेता गौतम राठौर द्वारा गलत तरीके से पैसा निकालने की शिकायत चाम्पा थाना मे की,,चाम्पा पुलिस ने मामले की जाँच के बाद धारा 420,468,267,और 34 भारतीय दण्ड विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है

विधायक बनने से पहले सहकारी बैंक बम्हनीडीह का मैनेजर थे विधायक बालेश्वर साहू

जांजगीर चाम्पा जिला के सरवानी गाँव के राजकुमार शर्मा 50 एकड़ जमीन का किसान है,,बम्हनीडीह सहकारी बैंक से किसान पंजीयन था, 2015 से 2020 तक बम्हनीडीह चाम्पा सहकारी बैंक मे बालेश्वर साहू मैनेजर के रूप मे पदस्थ थे,,और गौतम राठौर विक्रेता के पद मे पदस्थ था,,सहकारी बैंक के मैंनेजर बालेश्वर साहू ने किसान राजकुमार साहू को किसान क्रेडिट कार्ड बना कर लोन दिलाने का झाँसा देकर एचडीएफसी बैंक मे दो ख़ाता खुलवाया,,और राजकुमार शर्मा से बैक मे जमा करने का बहाना बना कर 5 – 5 ब्लेक चेक ले लिया और 15 जनवरी 2015 को फर्जी हस्ताक्षर कर 51 हजार रूपये निकाले इतना ही नहीं अपनी पत्नी आशा बालेश्वर साहू के खाता मे भी 7 लाख 50 हजार रूपये डलवाया,,और धीरे धीरे कर 2020 तक 42 लाख 78 हजार रूपये फर्जी तरीके से निकाल लिए और इसकी जानकारी किसान को नहीं दी,,

एचडीएफसी बैंक के अधिकारियो ने किसान को राशि निकलने की दी सूचना तो किसान पैरो तले जमीन खिसक गई 

किसान राज कुमार शर्मा के पास एचडीएफसी बैक चाम्पा से फोन आया कि क्या आपने अपने ख़ाता से पैसा निकालने के लिए बालेश्वर साहू को अधिकृत किया है,,तब किसान राजकुमार शर्मा ने बैंक पहुंच कर डिटेल निकाला और बालेश्वर साहू के पास पहुंच कर पैसा निकालने की पूछताछ की,,उस समय बालेश्वर साहू ने राजकुमार शर्मा को ब्याज के साथ पैसा लौटाने का भरोसा दिलाया था,,इसी बीच विधान सभा चुनाव हुआ और गौतम राठौर ने उस राशि को चुनाव मे खर्च होना बताया और पैसा वापस करने मे टाल मटोल करने लगा,,जिसके बाद राजकुमार शर्मा ने दोनों के खिलाफ चाम्पा थाना मे शिकायत की थी

इस मामले मे चाम्पा पुलिस ने गंभीरता से जाँच करते हुए आवेदक राजकुमार शर्मा उनकी पत्नी और माँ से बयान लीं और इसके द्वारा राशि नहीं निकालने की जानकारी मिलने पर जिला सहकारी बैंक के 5 कर्मचारियो के साथ अन्य लोगो का बयान दर्ज किया गया,,साथ ही बालेश्वर साहू और गौतम राठौर द्वारा 24/01/2020 को निकासी पर्ची मे बालेश्वर साहू का मोबाईल नंबर भी अंकित किया गया था,,सभी दस्तावेज और बयान के आधार पर चाम्पा पुलिस ने बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के खिलाफ धारा 420,468,267,34 ipc की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!