मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच ने राज भाषा के महत्व को बताने जन जागरूकता अभियान शुरु कर दी है,,मंच के प्रांतीय संयोजक नन्द कुमार शुक्ला ने छत्तीसगढ़ी राज भाषा को छत्तीसगढ़ वासियो के बोल चाल ही नहीं बल्कि लिखाई और पढ़ाई में भी प्राथमिकता दिलाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखा है,,रविवार को जांजगीर चाम्पा जिला के कचहरी चौंक से पद यात्रा की शुरुआत करेंगे और चाम्पा के परशुराम चौंक तक पद यात्रा करेंगे,,उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी को भले ही राज भाषा का दर्जा मिल गया है लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग अपनी चिन्हारी को भूल गए है और स्कूल से लेकर अन्य फार्म में राज भाषा हिंदी को लिखते है,,इसे बदलने के लिए जन जगरूकता चलाया जा रहा है,,और लोगो को छत्तीसगढ़ कि राजभाषा को उपयोग करने के लिए जागरूक करेंगे