No Slide Found In Slider.
राज्य एवं शहर

डिप्टी सीएम अरुण साव को नैला जांजगीर दुर्गा पूजा उत्सव ने दिया आमंत्रण

नैला जांजगीर। दुर्गा पूजा उत्सव समिति की ओर से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में जांजगीर पहुंचे थे। इस दौरान माता रानी के परम सेवक राजेश पालीवाल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर के निवास में उनसे मुलाकात की।समिति ने उपमुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा उत्सव में आने का आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समाजसेवी प्रदीप गोयल, मनोज गुप्ता, किशोर गुप्ता, विक्रम पालीवाल, संदीप शर्मा, प्रदीप सोनी, अमित मित्तल, अंकित बसाईवाल, संजय भोपालपुरिया सहित माता रानी के कई सेवक मौजूद रहे।समिति ने आशा जताई कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!