नवविवाहिता महिला चढ़ी दहेज की भेट, पहले गला दबा कर की हत्या, सबूत मिटाने आत्महत्या दर्शाने चढ़ाया फांसी के फंदे पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नवविवाहिता महिला चढ़ी दहेज की भेट, पहले गला दबा कर की हत्या, सबूत मिटाने आत्महत्या दर्शाने चढ़ाया फांसी के फंदे पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
जांजगीर चांपा/ जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के पौना गांव में मृतिका पूनम लहरे उम्र 24 वर्ष को दहेज में पैसा, जेवर , गाड़ी की मांग मृतिका के सहुराल वाले करते थे। जिसे मृतिका पूनम हमेशा परेशान रहती थी और अपने माता पिता और भाई को फोन कर, टैक्स मेसेज कर पूरे घटना की जानकारी दिया करती थी। मृतिका का अभी 19 दिनों का एक बच्चा भी था। मृतिका के देवर ने आसिम ने उम्र 20 वर्ष ने थाने में 23 फरवरी 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी भाभी मृतिका पूनम लहरे की दिमागी हालत ठीक नहीं था और घर के बरामदे में फांसी लगा कर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नव विवाहिता होने से मार्ग पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्ड अधिकारी से कराया गया था,जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
मृतिका के परिजनों से की गई पूछताछ..
पुलिस वालो ने मृतिका के परिजनों से पूछताछ की जिसमे उनके द्वारा बताया गया की पूनम लहरे जोकि मेरी बेटी हमेशा परेशान रहती थी उसकी शादी आशीष लहरे से निवासी पौना के वार्ड नंबर 9 में शादी हुई थी। जिसके बाद पूनम का पति आशीष लहरे और उसके परिवार वालो के द्वारा दहेज में पैसा,गाड़ी, रुपए एवं जेवर की मांग करते थे और मारपीट भी किया करते थे जिसे वो परेशान रहती थी और पूरे घटना की जानकारी फोन के माध्यम से दिया करती थी। पूनम लहरे ने अपने भाई को टैक्स मेसेज कर जानकारी दी थी। परिजनों ने कहा 19 दिनों का बच्चा है केसे भी कर के रहने की बात कही थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करने का हुआ खुलाशा…
पोस्टमार्डम की रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला की मृतिका पूनम लहरे के गले को दबाकर हत्या की गई है,जिससे उसकी मौत हुई है।
मुलमुला थाने में कराई गई झूठी रिपोर्ट दर्ज,6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया की सबूतों को मिटाने का आरोपियों के द्वारा षड्यंत्र रचा गया और मृतिका को फांसी के फंदे पर लटकाया गया। जिसके बाद मूलमुला थाने में दिमागी हालत ठीक नहीं होना तथा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है 6 आरोपी पति आशीष लहरे,देवर आसीम लहरे, ससुर धनजयपाप लहरे सास पुर्णिमा लहरे दादी सास शांता बाई सुनीता लहरे पर धारा 302 304b 20134 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




