राज्य एवं शहर

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले 110 संगठनों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले 110 संगठनों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

जांजगीर चांपा जिले में आज सरकारी कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले 110 संगठनों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन यह धरना जिला मुख्यालय के हाकी मैदान में हुआ,,जहां हजारों की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की धरने में फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा प्रमुख मांगों में शामिल हैं,,कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव से पहले किए गए वायदे पूरे नहीं किए और अब तक उनकी समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और बड़ा होगा धरने का असर आज जिले में साफ दिखा,,कलेक्टर कार्यालय से लेकर अन्य सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा,,वहीं, जिला अस्पताल की व्यवस्था भी चरमरा गई,,जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा,फिलहाल,,कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है, लेकिन अब सबकी नजर सरकार के रुख पर है,,अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!