राज्य एवं शहर
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा


प्रदेश भर के कर्मचारियों ने आज सरकार के खिलाफ़ हल्ला बोला है जहां अपनी मांगे को लेकर हड़ताल पंडाल में सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करते रहें फिर पंडाल स्थल कचहरी चौक से रैली निकाल स्वामी विवेकानंद मार्ग होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपे इस रैली के माध्यम से समस्त संविदाकर्मी,स्वास्थ्य कर्मचारी, शिक्षक, लिपिक सहित सभी विभाग के द्वारा संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ज्ञापन सौंप अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने प्रयास किया है यदि मांगो पर विचार नहीं किया तो 1अगस्त से सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने मजबूर हो जाएंगे।



