Uncategorizedराज्य एवं शहर

अधिकारियों ने निपटा ली जनसुनवाई,,बिना पंच सरपंच के पहुंचने से पहले ही रास्ते में अधिकारियो के काफिले को ग्रामीणों ने रोका,,घंटो चला बवाल,,डोलोमाइट खदान के प्रस्ताव पर उग्र हुए ग्रामीण,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

अधिकारियों ने निपटा ली जनसुनवाई,,बिना पंच सरपंच के पहुंचने से पहले ही रास्ते में अधिकारियो के काफिले को ग्रामीणों ने रोका,,घंटो चला बवाल,,डोलोमाइट खदान के प्रस्ताव पर उग्र हुए ग्रामीण,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सक्ती जिले के ग्राम पंचायत डूमरपारा में डोलोमाईट खदान खोलने के प्रस्ताव पर ग्रामीण उग्र हो गये,,जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने पंच सरपंच और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही जनसुनवाई पूरी कर ली,,और मौके से निकल गए,,जिस पर ग्रामीण उग्र हो गए और अधिकारियो के काफिले को रास्ते में ही रोककर नारेबाजी शुरू कर दी,ग्रामीणों ने अधिकारियो पर माइंस संचालक के साथ मिलकर जबरन गांव में माइंस खोलने का आरोप लगाया है,,घंटो चले बवाल के बाद ग्रामीणों को अधिकारियो से आश्वासन मिला है की फिर से जनसुनवाई की जाएगी,,पूरे मामले में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है

अरुण कुमार सोम ( एसडीएम सक्ती )

दरअसल सक्ती के ग्राम पंचायत डूमरपारा में शुभ मिनरल्स संचालक प्रतिश कुमार गोयल के द्वारा डोलोमाइट पत्थर खदान खोलने की अनुमति मांगी थी जिस पर आज 11 बजे जनसुनवाई रखी गई थी जनसुनवाई में सरपंच सचिव को पहुंचने में देरी हुई,,जिस पर अधिकारियों ने उनके बिना ही जनसुनवाई पूरी कर और वहा से निकलते बने मगर रास्ते में ही पंच सरपंच और ग्रामीणों का अधिकारियो से सामना हो गया,,पंच सरपंच और ग्रामीणों ने अधिकारियो से उनका पक्ष सुनने की अपील की मगर,,अधिकारी ने सुनने से इंकार कर दिया,,जिसके बाद पंच सरपंच और ग्रामीण भड़क उठे और अधिकारियो के काफिला को रास्ते में ही रोक कर नारेबाजी शुरू कर दी ग्रामीणों ने अधिकारियो पर खदान संचालक से मिली भगत का आरोप लगाया है वही अधिकारी पूरे मामले में गोल मोल जवाब दे रहे,,फिलहाल ग्रामीणों को अधिकारियो से पुनः जनसुनवाई का आश्वासन मिला है जिसके बाद माहौल शांत हुआ है,,

अनुभव तिवारी ( भाजपा नेता )

गांव के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने अधिकारियो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की पूरे मामले में षड्यंत्र के तहत जनसुनवाई गांव से 5 किलोमीटर दूर बीच जंगल में रखी गई ताकि ज्यादा ग्रामीण मौके पर न पहुंच सके,,और शांति पूर्वक उनका काम हो जाए मगर यहां तो गांव के पंच सरपंच तक के आने का इंतजार नहीं,,किया गया पूरे मामले में अधिकारियो पर मिली भगत का आरोप लगाया जा रहा है

वर्षा उरांव ( पंच ग्राम डूमरपारा )

छतराम राज ( सरपंच ग्राम डूमरपारा )

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!