राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 25 अगस्त को जांजगीर चांपा में ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 25 अगस्त को जांजगीर चांपा में ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर चांपा,,राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ द्वारा दूसरी बार ओपन चेस चैंपियनशिप का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में 25 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है,,छात्र छात्राओं के अलावा अन्य शतरंज में रुचि रखने वाले खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं,,जिला शतरंज के अध्यक्ष देवेंद्र राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पर्धा में 6 से 7 राउंड आयोजित किए जाएंगे,,शतरंज के उदीयमान खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सकते है,,प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 23 अगस्त तक अपना नाम संघ को एंट्री फीस के साथ दे सकते है,,प्रतियोगिता के विजेता को 7000 रुपए व ट्रॉफी,,द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 4000 रुपए व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी,,तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 3000 हजार रुपए से नवाजा जाएगा,,वही 4 से 15 स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा 16 से 20 स्थान आने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर नवाजा जाएगा,,प्रतियोगिता स्वीस लीग पद्धति से 6 से 7 चक्रों में खेली जाएगी,,प्रत्येक खिलाड़ियों को स्पर्धा के दरमियान 10 मिनिट एवं प्रत्येक चाल पर 5 सेकंड का इंक्रीमेंट के साथ दिया जाएगा,,स्पर्धा में कोई भी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते है,,इस स्पर्धा में स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 350 रुपए एवं अन्य सभी खिलाड़ियों के लिए 500 रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है,,स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित है



