प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाएगी,छत्तीसगढ़ सहित देश भर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाएगी,छत्तीसगढ़ सहित देश भर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा,,जगन्नाथ पाणिग्रही
पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले के सभी कार्यकर्ता बुथ स्तर तक जाकर करेंगे सेवा कार्य,अंबेश जांगड़े
जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सौंपे गए है उसका शत प्रतिशत पालन किया जाएगा और हमारे जिले के सभी कार्यकर्त्ता पखवाड़ा भर नीचे बुथ तक जमीनी स्तर पर जाकर सेवा का काम करेंगे और इसके लिए इस अभियान के जिला संयोजक सहसंयोजक मंडल की टोली सभी मंडल के प्रभारी सहप्रभारी बनाए गए है जो अपने अपने प्रभार मंडल जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे
सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजना को पहुंचाना है,,जगन्नाथ
पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और गरीब वर्ग तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने जैसे कार्यक्रम को शामिल किया जाएगा सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है उक्त बाते जांजगीर भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कही
आगे उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने और जनता तक सीधा पहुंचने का यह एक बड़ा अवसर होगा। हमारे जिले और मंडलों में इस अभियान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की महत्वपूर्ण कार्यशाला प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे आयोजित विगत दिनो हुई थी जहा प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण सहित इस कार्यक्रम के जिला संयोजक सहसंयोजक भी शामिल हुए थे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय – सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी,,जगन्नाथ
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बारे मे बात करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे उन्हे एकात्म मानववाद के प्रणेता के रुप मे जाना जाता है आज उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचोटती थी।
गरीबों व माँ भारती की सेवा करने के भाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, जज्बे, जुनून और दृढ़ विश्वास के साथ, वे 1937 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए इसके बाद जनसंघ के महामंत्री के रूप में राजनीति में कदम रखा और बाद मे जनसंघ के अध्यक्ष बने। उन्होने 1951 से 1967 तक इस जिम्मेवारी का बखुबी निर्वहन किया। यह देश में कांग्रेस का राजनीतिक विकल्प था उन्होंने स्वदेशी अपनाने के विषय पर भी विस्तार से अपनी बात रखी सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमो को नीचे तक जरूर ले जाए,,ऋतु चौरसिया
भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया,,ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए है उसको हमे मंडल स्तर व बूथ स्तर तक ले जाकर इस अभियान को सफल बनाना है
भाजपा की यात्रा अत्यंत संघर्षपूर्ण रही,,नारायण चंदेल,,भाजपा की यात्रा व इतिहास वर्णन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप मे कहा कि हमारा इतिहास लगभग 100 वर्ष पुराना है हमने राष्ट्र निर्माण व भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए मां भारती के परम वैभव को शिखर तक पहुंचाने के लिए हमने 1925 मे डा केशव बलिराम हेडगेवार के नेतृत्व मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन नागपुर मुख्यालय मे भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर किया उसके पश्चात लगातार हम अपनी विचारधारा से पुरे देश मे लोगो को अपने साथ जोड़ते गए फिर हमने राजनीति मे जाने का मन बनाया और 21अकटुबर 1951 को हमने भारतीय जनसंघ का निर्माण किया जिसके प्रथम अध्यक्ष डाक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी बने हमने लगातार देश के आम चुनाव मे भाग लिया और फिर धीरे धीरे हमारा संगठन मजबूत होता चला गया हमने आपातकाल मे बहुत बूरा दौर देखा जब अकारण हमारे पार्टी के अनेकोनेक लोगो को जेल मे बंद कर दिया गया उन्हे वहा अनेक यातनाए दी गई फिर अलग अलग राजनीतिक संगठनो ने मिलकर जनता पार्टी का गठन किया और मोरारजी देसाई जी के नेतृत्व मे पुरे देश मे जनता पार्टी की सरकार बनी अटल जी अडवानी जी मंत्री बने फिर वैचारिक रुप से अलग होकर हमने 6 अप्रैल 1980 मुम्बई के समता नगर मे हमने अटल जी के नेतृत्व मे भारतीय जनती पार्टी का गठन किया और काफी संघर्ष के बाद अटल जी देश के प्रधानमंत्री बने जो 2004 तक रहे और आज देश का सफल संचालन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफलतापूर्वक कर रहे है जिनके नेतृत्व मे जन-कल्याण योजनाए एवं सफल नीति से भारत विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के साथ विकसित भारत की ओर तेजी आगे बढ़ रहा है
भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने मे देश के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा गिरधर गुप्ता हमारा देश विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा तभी कर सकता है जब देश का प्रत्येक नागरिक अपना शत प्रतिशत योगदान दे उक्त बाते कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता ने कही आगे उन्होंने कहा कि हम सब भारत को विकसित राष्ट्र बनते देखना चाहते हैं, लेकिन यह सपना तभी साकार होगा जब हम अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं। अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखें। कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें।
ये छोटे-छोटे कदम मिलकर अपने शहर छत्तीसगढ़ और भारत के विकास की दिशा में एक बड़ा योगदान बन सकते हैं।
आइए, हम “स्वच्छता, सद्भाव और सेवा” को जीवन का मंत्र बनाएं, अपने कर्म से देश को आगे बढ़ाएं उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक ताकतवर भारत और विकसित भारत हमारा लक्ष्य है। विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हमारे लिए मंत्र बन गया है, लेकिन भारत विकसित कब बनेगा,,भारत विकसित तब बनेगा, जब हमारा हर एक
गांव विकसित बनेगा, मतलब ऐसा भारत जहां सड़क, बिजली, पानी का जाल बिछा हो, खेती उन्नत हो, हर एक परिवार रोजगार से जुड़ा हो, कोई भी इस धरती पर भूखा ना सोए, इलाज की बेहतर सुविधाएं हो। अपना हर क्षेत्र विकसित हो कार्यशाला का संचालन नंद चौधरी ने व आभार आशुतोष गोस्वामी ने किया कार्यशाला मे पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल संगठन सहप्रभारी अशोक चावलानी नंदनी रजवाड़े अमर सूलतानिया संतोष लहरे सत्यलता मिरी रेखा गढ़वाल धनंजय सिंह पंकज अग्रवाल समीर शुक्ला लक्ष्मी देवांगन रमेश मोदी नुरेश्वरी श्रीवास दूर्गा रजक ह्रदय यादव शिव अंगत बिंझवार पुष्पेंद्र सिंह प्रदीप शराफ हितेश यादव ध्वजाराम साहु संतोष थवाईत समर्थ सिंह यशवंत साहू लोकेश शुक्ला पवन यादव प्रमोद कौशिक ओमप्रकाश श्रीवास शिवेंद्र सिंह विश्वनाथ प्रताप यादव पवन यादव मोहन यादव राजकुमार साहु मुकेश जायसवाल आकाश सिंह दिनेश राठौर अनिल शर्मा रितेश अग्रवाल पलाश चंदेल गोलु दुबे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे



