राज्य एवं शहर

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के दिए बयान पर भाजपाइयों ने किया उग्र प्रदर्शन और कहा,,मै हूँ मोदी परिवार,,पहले लाठी मुझको मार,,इस नारा को लगाते हुए भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन और प्रेस वार्ता ली देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के दिए बयान पर भाजपाइयों ने किया उग्र प्रदर्शन और कहा,,मै हूँ मोदी परिवार,,पहले लाठी मुझको मार,,इस नारा को लगाते हुए भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन और प्रेस वार्ता ली

 

मै हूँ मोदी परिवार,,पहले लाठी मुझको मार,,इस नारा को लगाते हुए भाजपाइयों ने जांजगीर के कचहरी चौंक प्रदर्शन किया,,और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का पुतला लेकर जम कर नारे बाजी की,,बीजेपी के जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया ने कहा कि राजनांदगाव मे भूपेश बघेल के नामांकन रैली के बाद नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ किये गए अनर्गल टिप्पणी और मोदी को भूपेश बघेल द्वारा डंडा मारने के बयान की निंदा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता के विपरीत चरण दास महंत ने बयान दिया है,,जिससे छत्तीसगढ़ के 70 लाख महतारी आहात है,,प्रदेश के किसान और युवा आक्रोशित है,,चरण दास के बयान के विरोध मे बीजेपी के कार्यकर्त्ता अब सडक मे उतार गए है और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कमर कस लिए है

और जांजगीर चापा जिला के बीजेपी कार्यालय मे बीजेपी के सभागीय प्रभारी अनुराग सिँह देव ने प्रेस वार्ता ली और नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता चरणदास महंत के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर राजनांदगांव की सभा मे दिए बयान की निंदा की और इस बयान को अमर्यादित,,विवादित बयान उनकी छोटी मानसिकता व अशिष्टता को दर्शाने वाली बयान बताया,,उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार इस प्रकार के बयान लोकतंत्र मे अशोभनीय टिप्पणी कर रहे है

बीजेपी के संभागीय प्रभारी अनुराग सिंह देव आज जांजगीर चापा जिला के दौरा मे पहुँचे,,उन्होंने राजनांदगाव मे कांग्रेस की सभा मे चरण दास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया गए बयान की निंदा की,,उन्होने कहा कि कांग्रेस हार के डर से बौखला गई गई और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ही अनर्गल टिप्पणी कर रहे है,,कभी चाय बेचने वाला कह कर खिल्ली उडाने की कोशिश की,,कभी मौत का सौदागर कहा लेकिन देश की जनता कांग्रेस को लगातार जवाब देते आई है,, उन्होंने कहा कि चरण दास महंत ने जिस भूपेश बघेल के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी कि उसे भी प्रदेश की जनता सबक सिखायगी,,छत्तीसगढ़ के 11 सीट मे बीजेपी को जीता कर इसका जवाब देगी

अनुराग सिँह देव ने निर्वाचन आयोग से चरण दास महंत के बयान पर रोक लगाने की मांग की और आगामी किसी भी सभा मे भाषण पर रोक लगाने की मांग की,,उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने इस मामले मे FIR दर्ज कराने के लिए भी प्रयास कर रही है,,चरण दास महंत के बयान के बाद बीजेपी मे आक्रोश व्याप्त है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनर्गल बयान देने वालो के खिलाफ छत्तीसगढ़ के महतारी,,किसान,,युवा वर्ग द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव मे बीजेपी को 11 सीट से जीता कर नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने का दावा किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!