जांजगीर-चांपा में बैराज बना मौत का कारण 12 साल के बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा में बैराज बना मौत का कारण 12 साल के बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत
जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,,कुदरी बैराज में नहाने गए 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई,,बताया जा रहा है कि बच्चा नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया,,जिससे वह डूब गया।
मृतक बच्चे का नाम चिराग साहू है,,जो बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के लालपुर गांव का रहने वाला था,,वह गर्मी की छुट्टियों में महूदा गांव में अपने रिश्तेदारों के घर आया था,,सुबह वह कुदरी बैराज में नहाने गया,, जहां यह हादसा हुआ।
जैसे ही घटना की जानकारी गांव वालों को मिली,,उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ (राहत बचाव दल) को खबर दी,,टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चे को पानी से बाहर निकाला,,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी,,बच्चे के शव को चांपा बीडीएम अस्पताल भेजा गया है,,जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा,,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है
इस घटना के बाद एसडीओपी यदुमणि सिदार ने लोगों से अपील की है कि बिना किसी सुरक्षा के नदियों,,तालाबों और बैराज जैसे जलाशयों में न जाएं और बच्चों को भी वहां अकेले जाने से रोकें,,सतर्कता और सावधानी ही इस तरह की घटनाओं से बचने का एकमात्र उपाय है



