राज्य एवं शहर

पलाश चंदेल बने भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जांजगीर-चाम्पा जिले के भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पलाश चंदेल को भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है।

इस नियुक्ति पर पलाश चंदेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है,पलाश चंदेल के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने पर जांजगीर-चाम्पा सहित पूरे क्षेत्र और अंचल के भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!