राज्य एवं शहर

11वी बटालियन पुटपुरा में दो शव मिलने से कालोनी में हड़कम

11वी बटालियन पुटपुरा में दो शव मिलने से कालोनी में हड़कम
जांजगीर के पुटपुरा में 11वी बटालियन के बीएसएफ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है साथ ही जवान के साथ रहने वाली महिला भी बिस्तर पर मृत पाई गई है बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले के पुसौर का रहने वाला जवान रामसागर की पोस्टिंग पुटपुरा बटालियन में आरक्षक पद पर है। कल शाम पड़ोसियों ने बताया कि रामसागर के आवास से बदबू आ रही है इस सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस पुटपुरा पहुंची लेकिन शाम हो जाने के कारण दरवाजा नहीं तोड़ा गया। आज सुबह एस पी विजय अग्रवाल की उपस्थिति में दरवाजा तोडा गया तो देखा गया कि जवान ने फांसी लगा ली है और साथ ही तीन चार महीनों से साथ रहने वाली महिला भी बिस्तर पर मृत पड़ी है। यह शादीशुदा थे या लिव इन रिलेशनशिप का मामला था यह परिवार ही बता पायेगा लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शायद इन दोनों झगड़ा हुआ होगा और गुस्से में जवान से महिला की जान चली गई होंगी और इस ग्लानि और जेल जाने के डर से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होंगी,,फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही बताया जा सकता है जांजगीर के जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा,, हालाकि की लड़के के पिता ने बताया की लड़के के साथ महिला कब से रा रही है इसकी कोई जानकारी नहीं है मैं अपने बेटे के लिए शादी के लिए लड़की देख रहा था,लड़की कहा की थी कैसी आई इसकी कोई जानकारी नहीं है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!