राज्य एवं शहर

पंकज शुक्ला बने युवा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, युवाओं में दिखा खासा उत्साह

जांजगीर चांपा। युवा कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है,जिसमें जांजगीर चांपा विधानसभा के अध्यक्ष पंकज शुक्ला को जिले का नया युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके नियुक्त होते ही जिले भर के युवाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला,,पंकज शुक्ला ने नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चीब,प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, सह–प्रभारी मोनिका मंडरे समेत सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया,,उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व की बात है। वे हर युवा की आवाज बनकर कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे,नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद जिले के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर युवाओं ने अपने नए जिलाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!