राज्य एवं शहर

कलेक्टर के गनमैंन का जमीन संबंधी काम में विलंब होने से पटवारी को मिली ट्रांसफर की सजा पटवारी संघ ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

कलेक्टर के गनमैंन का जमीन संबंधी काम में विलंब होने से पटवारी को मिली ट्रांसफर की सजा पटवारी संघ ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
जांजगीर चाम्पा जिले में पटवारी संघ ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कलेक्टर के गनमेन द्वारा बनारी हल्का के पटवारी ज्योतिष सर्वे से बदतमीजी करने और गन मेन की शिकायत पर कलेक्टर के आदेशानुसार एस डी एम द्वारा पटवारी ज्योतिष सर्वे को रातो रात शिवरीनारायण के हल्का के तुलसी गाँव करने का आरोप लगाया है,,इस मामले में पटवारी संघ के प्रान्तध्यक्ष कलेक्टर से मिल कर पटवारी के स्थानांतरण पर रोक लगावाने पहुचे और रोक नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है,,जांजगीर चाम्पा जिला के बनारी और खोखरा गाँव के प्रभार में पटवारी ज्योतिष सर्वे पदस्थ थे,,बुधवार को ज्योतिष सर्वे और तीन अन्य पटवारियों के साथ एस डी एम ने स्थानांतरण आदेश जारी किया,, एसडीएम के इस आदेश के बाद पटवारी संघ ने एसडीएम और अन्य अधिकारियो से स्थानांतरण का कारण जाने पहुचे,,जिस पर एसडीएम ने प्रशासनिक व्यवस्था का हवाला दिया,, लेकिन जिला पटवारी संघ के सामने पटवारी ज्योतिष सर्वे ने कलेक्टर के गन मेन द्वारा बनारी की जमीन के काम में सम्बन्ध में धमकाते हुए मोबाईल से बात करने का आरोप लगाया,,जिसके अचानक ट्रांसफर आदेश जारी होने को कलेक्टर के आदेश पर की गई कार्रवाई होने का आरोप लगाया,,बनारी के पटवारी और पटवारी संघ के सह प्रान्ताध्यक्ष ज्योतिष सर्वे के ऊपर की गई कार्रवाई की जानकारी मिलने पर जिला पटवारी संघ ने निर्वाचन के कार्य को छोड़ कर सभी काम को बंद कर अपना आक्रोश जताया है और इस मामले मजा की सूचना प्रान्त को दी है,, जिला पटवारी संघ शिकायत पर पटवारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष भागवत कश्यप भी जांजगीर पहुचे और सुबह से कलेक्टर कार्यालय पहुच कर कलेक्टर से मिलने का इंतजार करते रहे,, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ज्योतिष सर्वे को बनारी में ही पदस्थ नहीं करेंगी तो पटवारी संघ आंदोलन करने के लिए तैयार है,,पटवारी संघ के सह प्रान्ताध्यक्ष और बनारी पटवारी के स्थानांतरण आदेश के बाद पटवारी संघ जिला प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गया है और शीघ्र ही ज्योतिष सर्वे को बनारी के पदस्थापना नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है,,वही इस मामले में जिला प्रशासन ने मिडिया से चर्चा के बजाय प्रेस नोट जारी कर बनारी पटवारी के स्थानांतरण को प्रशासनिक व्यवस्था बताया है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!