WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

छात्रा के भविष्य के साथ खेलवाड़ छात्रा ने लगाई शिक्षकों पर कई गंभीर आरोप छात्रा अब दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

छात्रा के भविष्य के साथ खेलवाड़ छात्रा ने लगाई शिक्षकों पर कई गंभीर आरोप छात्रा अब दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर
देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया गया है और परीक्षा परिणाम मे कई त्रुटिया भी सामने आने लगी गई,,जांजगीर चाम्पा जिला की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में पूरक आने के बाद छात्रा ने शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं,,और सभी परीक्षा प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने के बाद भी छात्रा को प्रैक्टिकल में अनुपस्थित बता दिया गया है,,जिसके चलते छात्रा पूरक आ गई है,,शिक्षा विभाग की इस गलती को सुधारवाने के लिए छात्रा दफ़्तरो के चक्कर काटने को मजबूर हो रही है

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम सोनसरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा नितिशा राठौर ने इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी है,,प्रैक्टिकल की परीक्षा जनवरी माह में स्कूल में ही ली गई थी,,छात्रा इस परीक्षा में शामिल भी हुई थी,,सामाजिक विज्ञान की भी प्रैक्टिकल परीक्षा छात्रा ने दिलाई थी 09 मई को जब नतीजे घोषित हुए तो छात्रा नितिशा राठौर को सामाजिक विज्ञान में पूरक घोषित कर दिया गया,,रिजल्ट देखकर छात्रा के होश उड़ गए,,छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य और विषय शिक्षिका से संपर्क किया,,तब शिक्षिका ने प्रैक्टिकल नंबर देने की बात भी स्वीकार की,,और कुछ तकनीकी त्रुटि बता कर जल्द ही सुधार का आश्वासन भी दिया गया

नितिशा राठौर ( छात्रा )

स्कूल के शिक्षको के आश्वासन के बाद भी अब तक परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं होने पर छात्रा एक बार फिर स्कूल पहुंची तो प्राचार्य ने उसे पूरक परीक्षा दिलाने की सलाह दी,,विषय शिक्षिका ने भी परीक्षा में अनुपस्थित होने की बात कहते हुए अब पूरक परीक्षा दिलाकर पास होने की बात कह दी

श्रवण राठौर ( परिजन )

छात्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को आवेदन देकर शिकायत की है,,इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि संबंधित प्राचार्य को नोटिस जारी किया जा रहा हैं,,इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार रहता हैं,,स्पष्टी करण मांगा जा रहा हैं और स्पष्टी करण के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी

अश्वनी कुमार भारद्वाज ( डीईओ जांजगीर चांपा )

शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा को निर्विवाद संपन्न कराने के लिए कई प्रशिक्षण और बैठक करती है इसके बाद भी जांजगीर चाम्पा जिला मे गलती रुकने का नाम नहीं ले रहा है,,अब प्राचार्य को नोटिस देने के बाद छात्रा को राहत मिल पाएगी या फिर दूसरे की गलती जा सजा छात्रा को भुगतना पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!