राजनीति

शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र के तिलाई गांव का है,,यहाँ ओमप्रकाश साहु ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे वह गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे,,तभी आरोपी विवेक कुमार सारथी ने रास्ते में रोक कर शराब के लिए पैसे मांगे,,पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्के से मारपीट की,,शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की,,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया,,पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया,,इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया,,थाना प्रभारी ने कहा कि शराब के लिए पैसे मांगकर झगड़ा करना और मारपीट करना कानूनन अपराध है,,ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!