जांजगीर नैला में बुलडोज़र रैली के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जोरदार स्वागत

जांजगीर नैला,,छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव जी के जांजगीर-नैला आगमन पर युवाओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया,,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर पालिका के पूर्व पार्षद जितेंद्र देवांगन के नेतृत्व में एक अलग अंदाज़ में बुलडोज़र (JCB) रैली निकाली गई,,जिसने नगर में उत्साह और जोश का माहौल बना दिया

रैली गिन्नी पेट्रोल पंप से शुरू हुई और शारदा चौक,नेता जी चौक,भारत माता चौक से होते हुए नगर के मुख्य रास्तों से गुजरी,जगह-जगह नागरिकों ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत किया,बुलडोज़र को भाजपा के झंडों और गुब्बारों से सजाया गया था,जिसे देखकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी खुद भी उत्साहित हो उठे,उन्होंने

कार्यकर्ताओं के बीच JCB पर चढ़कर फोटो भी खिंचवाया,जिससे युवाओं में और ज्यादा जोश भर गया,इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सेन,देवांगन समाज ब्लॉक अध्यक्ष महेश देवांगन,अनुराग तिवारी,सुरेंद्र यादव,चंद्रकांत रात्रे,कुलदीप सिंह,राजेश देवांगन,सिद्धार्थ राठौर,जतिन देवांगन,कृष्ण,,देवांगन,लेखराम,प्रभात,दिग्विजय,योगेश,सीबू राठौर सहित 100 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया,यह बुलडोज़र रैली नगर में चर्चा का विषय बन गई और उप मुख्यमंत्री जी का स्वागत पूरे जोश और उमंग के साथ किया गया



