राज्य एवं शहर

करहि हत्याकांड में पुलिस का ऑपरेशन हंट शुरू,गांव में बनाई गई अस्थायी चौकी

जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करहि गांव में आयुष की घर में घुसकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है,,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने गांव में अस्थायी पुलिस चौकी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए “ऑपरेशन हंट” चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में स्थानीय स्तर से लेकर बड़े शहरों तक संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं,,साथ ही सफेदपोश संदेहियों पर भी पुलिस की नजर है,,करहि गांव राजस्व रिकॉर्ड में सक्ती जिले में आता है,,लेकिन थाना क्षेत्र जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना के अंतर्गत होने के कारण यहां प्रशासनिक निगरानी कमजोर बताई जाती है,,इसी का फायदा उठाकर महानदी से अवैध रेत कारोबार लंबे समय से चल रहा है,,गांव में रेत कारोबार को लेकर अक्सर विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रही हैं,,करीब 8 महीने पहले गांव के उपसरपंच की हत्या हुई थी,,इसके बाद दो लोगों की शराब में जहर मिलाकर हत्या कर दी गई थी,,हाल ही में कांग्रेसी नेता के घर में घुसकर हमला किया गया,,जिसमें आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी गई,,जबकि उसके भाई के हाथ में गोली लगी,,आरोपी घर से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे,,मृतक आयुष के पिता ने हत्या के पीछे व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता और अवैध रेत कारोबार को वजह बताया है,,घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है,,आईपीएस प्रशिक्षण से लौटने के बाद एसपी विजय पाण्डेय खुद करहि गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की,,उन्होंने मामले में अलग-अलग पुलिस टीम और साइबर टीम गठित कर विभिन्न इलाकों में रवाना किया है,,एसपी का कहना है कि जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और कुछ संदेही भी सामने आए हैं,,अब पुलिस हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है,,उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!