राज्य एवं शहर

प्रतिमा राठौर ने M.A दर्शनशास्त्र में शाहिद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त की है,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

प्रतिमा राठौर ने M.A दर्शनशास्त्र में शाहिद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त की है,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर – शाहिद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में M.A दर्शनशास्त्र 4th सेमेस्टर के मेरिट सूची 2022/23 घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें टीसीएल पीजी कॉलेज जांजगीर की छात्रा प्रतिमा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त करके यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। प्रतिमा ने 4th सेमेस्टर में 1600 अंक में 1176 अंक प्राप्त कर पुरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर जगह बनाई है प्रतिमा राठौर जांजगीर चांपा जिले छोटे से ग्राम धाराशिव की रहने वाली है

प्रतिमा राठौर ने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित शिक्षकों और मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि में शिक्षकों और परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है।

प्रतिमा की इस सफलता पर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने उन्हें बधाई देते हुए कहा,”प्रतिमा की मेहनत और लगन ने हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। हम उनकी आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

टीसीएल पीजी कॉलेज जांजगीर के प्राचार्य ने भी प्रतिमा को बधाई दी और कहा, “प्रतिमा की यह उपलब्धि हमारे कॉलेज के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता ने हमारे कॉलेज का भी मान बढ़ाया है।”

शिक्षा क्षेत्र में प्रतिमा की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन कर सामने आया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए परिवार, मित्र और विश्वविद्यालय के सभी सदस्य उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रतिमा का उद्देश्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में और भी ऊँचाइयाँ छूना है। उनकी इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि अगर मेहनत और लगन से किसी काम को किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!