WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जिला अस्पताल जांजगीर से हथकड़ी छुड़ा बंदी फरार जिला अस्पताल में हड़कंप

जांजगीर चाम्पा जिला अस्पताल मे आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब बंदी वार्ड से एक बंदी हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया,,घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी के पुलिस स्टॉफ बंदी की तलाश शुरू की,,जिला जेल और जिला अस्पताल के बयान मे विरोधाभाष,,जेलर ने कहा बंदी का हाथ टुटा था जिसमे आज प्लास्टर लगना था,,वही सिविल सर्जन ने बुखार और डायरिया होना बताया,,आरोपी पंचराम निषाद को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले मे गिरफ्तार किया था,,आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई जिला मे ठगी का मामला दर्ज कि गई है,,इससे पहले भी आरोपी जेल से फरार हो गया था

इस घटना के मामले मे जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि जिला जेल से बन्दी पंच राम निषाद कल दोपहर डेढ़ बजे डायरिया और बुखार के कारण जिला जेल से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था,,और एक प्रहरी उसके साथ था,,आज सुबह डॉक्टर ने परिक्षण के बाद दवाई लिखी थी,,जिसे लेने के लिए प्रहरी खुद दवाई लेने चला गया और वापस आकर देखा तो बंदी हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया था,,प्रहरी ने घटना की सूचना जिला अस्पताल चौकी मे पदस्थाप पुलिस को दी,,सभी मिल कर पंच राम की तलाश करने लगे,,अस्पताल मे लगे सीसीटीवी फुटेज भी तलाश की लेकिन अब तक बंदी कैसे भागा उसका पता नहीं चल सका है,,इस मामले मे जिला जेल खोखरा के जेलर ने बताया कि पंच राम निषाद को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले मे गिरफ्तार किया था,,कल उसका हाथ फ्रेक्चर हुआ था,,जिसमे प्लास्टर के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था,,आज सुबह उसके फरार होने की सूचना मिली,,कोतवाली पुलिस को घटना कि जानकारी दे दी गई है,,विचाराधीन बंदी को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले मे गिरफ्तार किया था,,आरोपी के खिलाफ अलग़ अलग जिला मे छड़,,गिट्टी और सीमेंट व्यापारी बन कर निर्माणाधीन मकान के मालिकों को कम क़ीमत मे सामान देने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने का आरोप है 28 अक्टूबर को आरोपी न्यायिक हिरासत मे जिला जेल भेजा गया था,,और 7 नवम्बर को उसके हाथ मे मोच लगने के कारण उसके जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया,,जहाँ से आज पंच राम भाग गया है,,इस मामले मे कोतवाली पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!