राज्य एवं शहर

जिला जेल में कैदी ने लगाया फांसी 5 अप्रैल को कोर्ट ने पास्को एक्ट और 376 के मामले में सुनाया था 20 साल की सजा।

जांजगीर चाम्पा जिला के खोखरा जिला जेल में शनिवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया,,जब बैरक के सीढी किनारे एक बंदी ने फांसी में लटकता देखा गया,,घटना की सूचना जेल प्रशासन को दी गई और जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी,,मृतक बनवारी लाल कश्यप दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था और 4 अप्रेल को न्यायलय ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी,,इस मामले में तहसीलदार और पुलिस ने जेल पहुंच कर पंचनामा कराया और मृतक के पास सुसाइड नोट भी बरामद की है,,इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सदमा में है,,और मामले की निष्पक्ष जाँच और दोषियों को सजा दिए जाने की मांग कर रहे है,,जांजगीर जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले बनवारी लाल को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था और न्यायलय ने 5 अप्रेल को उसे 20 साल की सजा सुनाई थी,,शनिवार की रात बनवारी लाल ने बैरक के बाहर अपने गमछा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली,, मामले की जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन ने आनन फानन में जिला प्रशासन और मृतक के परिजनों की घटना की सूचना दी,,

,,मृतक के पास मिला सुसाइड नोट,,

आज सुबह एसडीएम और तहसीलदार जेल पहुचे और शव का पंचनामा की,,पंचनामा के दौरान सुसाइड नोट भी मिलने की सूचना है,,हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है,,

,,शव का जिला अस्पताल में किया गया पोस्ट मार्टम,,

जिला जेल में मृतक के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहाँ परिजनों का बुरा हाल है,,परिजनों ने कहा कि जेल में उससे मिलने हाल में कोई आया था,,इस मामले ने कई सवाल उठाने लगे है जिसमे बनवारी लाल के पास जेल के अंदर फोटो कहा से पहुंचा,, सुसाइड नोट कब लिखा और बैरक 10 के बाहर सीढी के पास कैसे बनवारी कब पंहुचा और बैरक बंद करते समय उसका पता क्यों नहीं लगाया गया,,

,,जेलर ने शुरु की जेल प्रहरियों से पूछताछ,,

इस मामले में जेलर मेश्राम ने बताया कि घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई और तहसीलदार ने पंचनामा के दौरान सुसाइड नोट बरामद होने का जिक्र किया है,,सुसाइड नोट में क्या लिया है उसका पता नहीं है,,इस मामले में जेल प्रशासन द्वारा जाँच शुरू कर दी गई है,,बंदियो कि सुरक्षा और निगरानी के लिए जिनका ड्यूटी लगा था,,उनसे पूछताछ की जा रही है,,जिसने भी लापरवाही की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!