राज्य एवं शहर
चांपा की नगरी,,कोसा,,कांसा एवं कंचन की नगरी,,चांपा के लिए गौरवान्वित पल श्रीमति चेतना तिवारी मिसेज इंडिया चुनी गई

Congratulations Mrs INDIA


Congratulations Mrs INDIA
आज का दिन हमारे चांपा नगर के लिए गौरवान्वित पल हैं कि प्रेस क्लब चांपा से उर्जावान पत्रकार राजेश कुमारी तिवारी एवं श्रीमति अनिता तिवारी जी की बहू श्रीमति चेतना जोशी तिवारी , उम्र -29 वर्ष , पति निलेश तिवारी उर्फ (विक्की ) निवास स्थान राधा-कृष्ण मंदिर,चांपा ने मिसेज इंडिया का ताज जीतकर पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित की हैं । वह कड़ी प्रतिस्पर्धा में देश के 75-प्रतिभागियों को पीछे छोड़ती हुई अंततः मिसेज इंडिया-2023 का खिताब अर्जित की हैं, बधाईयां। यह उपलब्धि आपकी अनवरत् मेहनत ,परिश्रम,धैर्य और कार्य का सुफल हैं । मूलतः इंदौर में पली-बढ़ी और चांपा में विक्की बेटा से ब्याही गई चेतना जोशी-तिवारी ने चांपा नगर के नाम को ख्याति दिलाई हैं ।शशिभूषण सोनी ने बताया कि हम-सब की यही प्रबल अभिलाषा हैं, चेतना जोशी भी फिल्मों में अभिनेत्री के तौर पर नज़र आये । तिवारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सोनी जी ने आगे बताया कि एक और बड़ी खुशखबरी श्रीमति चेतना बहूरानी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दिनांक 13-19 जुलाई , 2023 को मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपनी प्रेजेंट्स दे रही हैं और आशा हैं । इस खिताब को जीतकर इंडिया का नाम रौशन करें,हमारी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं हैं, चेतना बिटियां रानी ।



