राम जी अब सपना नहीं,विकसित भारत का संकल्प है,,भूपेन्द्र सवन्नी

जांजगीर। भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि “जी राम जी अब केवल सपना नहीं, बल्कि विकसित भारत का संकल्प है।” उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नई योजना “जी राम जी” पूर्व में संचालित मनरेगा की कमियों को दूर करने वाली एक उन्नत योजना है।

भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि यह योजना भारत के विकास एजेंडे और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को जोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार विकसित भारत – जी राम जी विधेयक दिसंबर 2025 में संसद से पारित हुआ है। यह योजना पुरानी मनरेगा का उन्नत मॉडल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत को मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि “जी राम जी” का लक्ष्य गांवों में स्थायी और टिकाऊ रोजगार उपलब्ध कराना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और आधुनिक शासन व्यवस्था को मजबूत करना है। इसका मूल उद्देश्य सशक्त गांव और समृद्ध भारत का निर्माण है।
भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि यह योजना रामराज्य की अवधारणा से प्रेरित है, जिसमें सुशासन, न्याय और समान विकास पर जोर दिया गया है। “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी गरीब या दुखी न रहे।
उन्होंने आगे कहा कि नवंबर 2025 में राम मंदिर के ध्वजारोहण के साथ “राम से राष्ट्र” की भावना को जोड़ते हुए 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। “जी राम जी” केवल एक नाम नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को विकसित बनाकर न्याय और समृद्धि के रामराज्य के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, लक्ष्मी देवांगन, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, आईटी सेल संयोजक अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



