राज्य एवं शहर

हसदेव नदी का सीना चीर कर अवैध तरीका से धड़ल्ले से हो रहा रेत उत्खनन

हसदेव नदी का सीना चीर कर अवैध तरीका से धड़ल्ले से हो रहा रेत उत्खनन
जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी की सीना चीर चैन माउंटेन द्वारा लगातार भारी मात्रा में रेत का उत्खनन किया जा रहा है जहां कार्यवाही करने में खनिज विभाग के पसीने छूट रहें है शासन के गाइड लाइन मे कहीं नजर नहीं आता कि नदियों के भीतर मशीन लगाकर रेत निकालने का कार्य कर रहे है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की ठेकेदारो पर प्रशासन और खनिज अमला किस तरह मेहरबान हैं लगातार हसदेव नदी का सीना छलनी करने का काम जारी है जिला प्रशासन के नियम अवैध खनन करने वालों के सामने बौने साबित हो रहे हैं यही कारण है कि शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए में रेत निकल रही है बिर्रा बम्हनीडीह छेत्र के गतवा,बोरसी,तालदेवरी में रेत घाट में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कार्य जारी है जिम्मेदार खनिज विभाग मूकदर्शक बना हुआ है हद तब हों गई 6 टन की रेत रॉयल्टी में 12 टन की लोड कर सप्लाई किया जा रहा है जिसकी वजह से जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है और प्रशाशन की मौन स्वीकृति साफ झलक रही है अवैध खनन का कार्य जोरो से कर रहे हैं जिससे शासन को प्रतिमाह लाखों रुपए के राजस्व क्षति हो रहा है जबकि ठेकेदार लाल हों रहे है और रेत चोरों के हौसले आसमान में शैर कर रहा है। वही जब इस बात की जानकारी अपर कलेक्टर जांजगीर – चांपा को दी गई तो उन्होंने जल्द रेत माफिया पर टीम गठन कर कार्यवाही करने की बात कही गईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!