सरपंच चुनाव में एक अनोखी प्रत्याशी है जो जमीन मे लोट मारते घसीटते हुए के पहुंचे मतदाताओं के द्वार सरपंच पद प्रत्याशी सुरेंद्र यादव,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सरपंच चुनाव में एक अनोखी प्रत्याशी है जो जमीन मे लोट मारते घसीटते हुए के पहुंचे मतदाताओं के द्वार सरपंच पद प्रत्याशी सुरेंद्र यादव,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जिला मुख्यालय जांजगीर से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मुनुद इन दिनों एक अनोखी चुनावी मुहिम का बन गया है यहां सरपंच पद के प्रत्याशी सुरेंद्र यादव ने चुनाव प्रचार का एक अलग ही तरीका अपनाया है। प्रत्याशी सुरेंद्र यादव गांव के मतदाताओं के द्वार जमीन में लौट मारते लोगों के घर पहुंच रहा हैं और मतदाताओं को फूल, दुबी सहित नारियल भेंट कर गांव में ईमानदार सरकार बनाने की अपील कर रहा हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रत्याशी सुरेंद्र यादव ने बताया कि वे रोज़ सुबह 10 बजे नाश्ता करके अपने घर से निकलते हैं और शाम 4 बजे तक घर-घर जाकर वोट मांगते हैं, उनकी यही खासियत है कि वे भुंइया (जमीन) नापते हुए हर गली हर घर तक पहुंच रहे हैं। सुरेंद्र यादव का कहना है कि वे मतदाताओं को नारियल, फूल और दूब देकर आशीर्वाद मांग रहे हैं और जनता से सिर्फ एक मौका देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा है की हर मतदाता मेरे लिए महादेव के समान है,,मैं अपने प्रयास से जनता का दिल जीतने आया हूं। विदित हो कि सुरेंद्र यादव इससे पहले भी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था इस बार उन्होंने अपनी चुनावी तरीका को बदला है
सुरेंद्र यादव ( सरपंच पद प्रत्याशी )
पूर्व सरपंच राजेश तिवारी ने कहा की यह चुनाव किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है,,जिस तरह सुरेंद्र यादव गाँव की गलियों को नापते हुए,,मंदिर में महादेव के दर्शन करने जाते हैं और हर मतदाता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं,,यह एक अनोखा तरीका है
राजेश तिवारी ( पूर्व सरपंच )
ग्राम पंचायत मुनुद में कुल 2,300 मतदाता जहां पूरा गांव 20 वार्ड में फैला हुआ है, गांव में लगभग 350 मकान हैं। सुरेंद्र यादव शुक्रवार तक 200 घरों में जाकर वोट मांग चुके हैं। उनका यह मेहनती अंदाज गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि 20 फरवरी होने वाले चुनाव में गांव की जनता सुरेंद्र यादव को किस तरह तरह की आशीर्वाद प्रदान करती है।
भुनेश्वर कश्यप ( ग्रामीण )



