राज्य एवं शहर

चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत,गांव में छाया मातम

चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत,गांव में छाया मातम

जांजगीर चाम्पा जिला के बलौदा थाना क्षेत्र के भैसतरा गांव मे चार बच्चो को तालाब मे डूबने से मौत हो गई,,घटना की सूचना मिलने पर गांव मे मातम छा गया है,,वही बच्चो के शव को पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,,जहाँ पोस्ट मार्टम के बाद बच्चो के शव परिजनों को सौप दिया गया है

जांजगीर चाम्पा जिला के भैंसतरा गांव मे उस वक्त मातम फ़ैल गया जब गांव के चार बच्चो का शव तालाब मे बरामद हुआ,,उप पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि आज सुबह चारो बच्चे स्कूल गए थे जहाँ से घर आने के बाद खाना खा कर पुष्पांजलि श्रीवास,,तुषार श्रीवास,, ख्याति केंवट और अम्बिका यादव रोज कि तरह खेलने निकल गए,,दोपहर 2 बजे गांव के एक व्यक्ति ने तालाब मे एक बच्चे को डूबा हुआ देखा और ग्रामीणों को सूचना दी,,जिसके बाद ग्रामीणों ने मिल कर बच्चो की तलाश तालाब के अंदर की और तीन अन्य बच्चो को बाहर निकाला और बलौदा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे,,जहाँ चिकित्सक ने सभी बच्चो को मृत घोषित किया,,परिजनों की उपस्थिति मे सभी बच्चो का पोस्ट मार्टम कराया गया,,और शव परिजनों को सौप दिया गया,,इस मामले मे बलौदा पुलिस मर्ग कायम कर जाँच मे जुट गई है

 

उमेश कुमार कश्यप ( उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा )

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!