Uncategorizedराज्य एवं शहर

सीताराम विवाह महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया भगवान राम की बारात के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

सीताराम विवाह महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया भगवान राम की बारात के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

वैसे तो श्रद्धालु राम जन्मोत्सव धूम धाम से मानते है,,लेकिन सीता राम विवाह के बारे में कम ही लोग जानते है, हम आपको ले चलते है ऐसे धार्मिक नगरी जहाँ हर वर्ष अगहन माह पंचमी को सीता राम विवाह का आयोजन किया जाता है, और नगर में बारात निकाल कर मठ मंदिर मे बारातियों का स्वागत किया जाता है और विधि वत ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोचार के साथ विवाह संपन्न कराया जाता है,,

वर्षो से चली आ रही है परंपरा

छत्तीसगढ़ के प्राचीन धार्मिक नगरी माता शबरी की नगरी के मठ मंदिर में अगहन के पंचमी तिथि रविवार 17 दिसंबर को सीता राम विवाह का आयोजन किया गया, मठ मंदिर के मठाधीश महंत राम सुन्दर दास ने बताया कि मंदिर परिसर में सीता राम विवाह रस्म से 9 दिन पहले मठ मंदिर परिसर में राम कथा का आयोजन किया जाता है, जहाँ भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास और रावण वध और राज्याभिषेक तक के कथा कहा जाता है और नौवे दिन पूरे शिवरीनारायण नगर में भव्य बारात निकाले जाने की परंपरा है,,जिसे आज भी नगर के लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ स्वागत करते है,,

भगवान शिवरीनारायण की पावन धारा में श्री सीताराम विवाह महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाश पूर्वक मनाया गया। शाम 4 बजे शिवरीनारायण मठ से रथ में सवार भगवान राम की बारात के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई,,और गाजा बाजा के साथ शिवरीनारायण नगर भ्रमण कराया गया, इस बारात में नगर के महिला पुरुष, युवा और बच्चों के साथ आस पास के श्रद्धालुओं और संतो ने हिस्सा लिया, शोभा यात्रा मध्य नगरी चौक, मुंबई मार्केट, पुराना हटरी बाजार होते हुए मठ पहुंचा। यहां नगर की महिलाओ ने भगवान दूल्हा दुल्हन सरकार की परछन किया बाद में उन्हें मंडप में ले जा कर जहां विधिवत विवाह का रस्म पूरा किया,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!