WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी के हॉट सीट पर बैठ विवेक अग्रवाल जिले का बढ़ाया मान,17 सालो से कर रहे थे प्रयास

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी के हॉट सीट पर बैठ विवेक अग्रवाल जिले का बढ़ाया मान,17 सालो से कर रहे थे प्रयास

जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर नैला नगर के होनहार विवेक अग्रवाल का मंगलवार को महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ कर उनके सवालों का जवाब दिया 17 सालो से प्रयास के बाद सफल हुआ है,विवेक अग्रवाल ने पहले एपिसोड में 8 स्वालो का सही जवाब देकर 80 हजार की राशि जीत ली है,आज बुधवार को दूसरे एपिसोड का प्रसारण होगा,गणेश पंडाल में प्रोजेक्टर लगाकर केबीसी को लोगो को दिखाया गया,जांजगीर चाम्पा जिला के नैला में रहने वाले विवेक अग्रवाल का 17 साल के प्रयास में आज केबी सी के हॉट सीट में बैठ कर साकार कर लिया है,जांजगीर में बर्तन का व्यवसाय करने वाले विवेक अग्रवाल का एपिसोड मंगलवार को दूसरे प्रतिभागी के रूप में शुरू हुआ,विवेक की प्रतिभा को लोगो तक पहुंचाने के उनके साथियो ने प्रोजेक्टर लगाया और गणेश पंडाल में दर्शकों के बैठने के खास इंतजाम किया,इसे देखने के लिए विवेक के परिजनों के साथ दोस्त और काफी संख्या में नगर के लोग पहुचे। विवेक का नाम की घोषणा के साथ ही पंडाल गणपति बप्पा मोरिया के जयकारा के साथ गूंज उठा,और सभी लोगो ने केबीसी को देखा और अपने साथी को हॉट सीट में देख कर आतिशबाजी भी की,विवेक अग्रवाल ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि केबीसी में जाने के लिए 17 साल लग गए,लगातार प्रतियोगिता में जाने का प्रयास करटे रहे और आख़िरकार उन्हें मंजिल मिल गई और केबीसी के हॉट सीट में अपना नाम दर्ज करा लिया,उन्होंने बताया कि केबीसी में पहुंचने के लिए बहुत होशियार होने की जरूरत नहीं बल्कि जनरल नॉलेज को मजबूत होना जरुरी बताया,विवेक अग्रवाल ने कहा कि हॉट सीट में सदी के महानायक के सामने जाने के बाद भी घबराहट नहीं हुई उसका प्रमुख कारण समाज के द्वारा आयोजित महाराज अग्रसेन जयंती में होने वाले कार्यक्रमों में मंच संचालन करना और केबीसी को अपने समाज के लोगो के साथ खेलना प्रमुख कारण बताया। पहले एपिसोड में विवेक ने 8सवालों का जवाब देकर 80 हजार रूपये जीते है और बचा हुआ एपिसोड बुधवार को प्रदर्शित होगा,विवेक ने केबीसी में जीते हुए धन राशि का उपयोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए खर्च करने का दावा किया।
अपने साथी के मेहनत और आत्मविश्वास के साथ केबीसी में जाने के लिए किए जा रहे 17 साल के प्रयास के बाद मिली सफलता के दोस्तों में भी ख़ुशी है, उन्होंने इस छण को और भी याद गार बनाने के लिए गणेश पंडाल नैला में प्रोजेक्टर लगाया और अपने साथी के सम्मान में जम कर आतिशबाजी की,और जैसे ही विवेक का नाम चयन हुआ सभी लोगो में उनका फूल बुके से सम्मान किया नगर के युवाओ ने विवेक की इस सफलता को नैला ही नहीं बल्कि जिले वासियो के लिए गौरव की बात कहीं।
विवेक के बचपन के साथी पंकज अग्रवाल ने भी केबीसी के प्रति विवेक की दीवानगी के विषय में बताया कि जांजगीर नैला में अग्रसेन जयंती पर केबीसी का मंच बनाया गया और गुजरात से अमिताभ बच्चन का डुप्लीकेट बुलाया गया,लेकिन शो शुरू होने के थोड़ी देर पहले पता चला कि डुप्लीकेट को सिर्फ गुजराती में ही बोलना आता है हिंदी एकदम कम आता है,जिसके कारण अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट को स्टेज में बैठाया गया था और बाकि का सवाल जवाब विवेक ही किया करता था और नैला का केबीसी समाज के बीच सुपरहीट हुआ और लोगो ने सराहना की, आज विवेक ने अपना ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
के बी सी के हॉट सीट में पहुंचने के बात विवेक ने जिस मजाकिया अंदाज से अमिताभ बच्चन से प्रश्न किए और अपने नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो का जिक्र किया,उस सीन को देखकर दर्शको ने भी जमकर ठहाके लगाए और बुधवार की शो को भी विवेक और उसके परिजनों से साथ पंडाल में लगे प्रोजेक्टर में देखने का मन बना लिया है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!