राज्य एवं शहर

व्यापारिक नेतृत्व को नई दिशा,,अमर सुल्तानिया बने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री

व्यापारिक नेतृत्व को नई दिशा,,अमर सुल्तानिया बने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री

 

व्यापारिक प्रगति के लिए नई कार्यकारिणी में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थानीय उद्योगपति एवं समाजसेवी अमर सुल्तानिया को कार्यकारी प्रदेश महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी द्वारा की गई, जिन्होंने व्यापारिक हितों और राज्य की औद्योगिक प्रगति को गति देने के उद्देश्य से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया,,अमर सुल्तानिया लंबे समय से व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जांजगीर-चांपा सहित पूरे अंचल के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। चेम्बर की नई टीम में उनके साथ कपिल दोशी, विकास आहूजा, दिलीप इसरानी (उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी) और अनिल जोतसिंघानी (सांस्कृतिक प्रभारी) को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं,,इस अवसर पर श्री सुल्तानिया ने प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए संगठन के अध्यक्ष सतीश थौरानी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। खासकर जांजगीर-चांपा जैसे उभरते व्यापारिक क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे,,गौरतलब नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश महामंत्री अमर सुल्तानिया वर्षों से जांजगीर-चांपा सहित समूचे छत्तीसगढ़ में व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए निरंतर समाधान हेतु प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने, नीति सुधार में भागीदारी निभाने और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को सशक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी यह प्रतिबद्धता चेम्बर में भी परिलक्षित होगी,,उनकी इस नियुक्ति को व्यापारिक समुदाय ने सकारात्मक संकेत के रूप में देखा है और उम्मीद जताई है कि चेम्बर की नई कार्यकारिणी प्रदेश के व्यापारिक वातावरण को और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी,,अमर सुल्तानिया की नियुक्ति से जांजगीर-चांपा सहित बिलासपुर संभाग व पुरे अंचलभर के व्यापारियों में उत्साह है। प्रदेशभर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!