WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

गरीब लेकिन प्रतिभावान जांजगीर में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का हुआ सम्मान

 

जांजगीर चाम्पा जिला के ऑडिटोरियम मे प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,जिसमे 10 वी और 12 वी कक्षा मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया,,जांजगीर चाम्पा जिला मे डॉ अम्बेडकर एजुकेशन पे बैक टू सोसाइटी द्वारा दो वर्षो से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,,और टॉप पांच गरीब एस सी,,एस टी और ओबीसी वर्ग के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा और काम्पिटिटिव एग्जाम के लिए आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई गई

जांजगीर चाम्पा जिले मे अनुसूचित जाति,,अनुसूचित जन जाति और ओबीसी वर्ग से शासकीय नौकरी करने वाले 30 अधिकारी कर्मचारियों ने डॉ आम्बेडकर एजुकेशन पे बैक टू सोसाइटी का एक साल पहले गठन किया और अपने पेमेंट से कुछ राशि प्रतिभावान गरीब बच्चो के सम्मान और शिक्षा के लिए एकत्र करना शुरु किया और पहले साल 10 वी 12 वी कक्षा मे 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया और आर्थिक रूप स्वागत कमजोर 3 लड़की और 1 लड़का के कॉलेज की पढाई के साथ आईएएस और आईपीएस काम्पिटिशन एग्जाम के लिए कोचिंग का भी पूरा खर्च वहन कर रहे है,,जिसमे से एक छात्र को आई आई टी कोचिंग के लिए भी मदद की जो परीक्षा मे पास होकर एनआईटी रायपुर मे पढ़ाई कर रहा है,,मजदूर वर्ग के बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिए मदद मिलने से काफी प्रसन्न है और अपनी गरीबी परिस्थिति के कारण जो परीक्षा दिला पाना संभव नहीं हो रहा था अब उसकी पढ़ाई पूरी लगन से कर रहे है और कुछ बनने पर गरीब बच्चो के लिए कुछ कर गुरजने की चाहत रखते है

गरीब बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए मदद करने के लिए 27 अधिकारी कर्मचारियों ने कदम उठाया और थोड़ा थोड़ा आर्थिक मदद करना शुरू किया,,इस बार भी जिला के 160 से अधिक छात्र छात्राओं ने 10 वी और 12 वी बोर्ड परीक्षा मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाए है,,उनका सम्मान किया गया,,और इस बार पांच आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को उच्च शिक्षा और काम्पिटिटिव एग्जाम के लिए भेजनें की तैयारी कर लीं है,,वही गरीब बच्चो के आर्थिक मदद के लिए बनी इस संस्था से अधिकारी कर्मचारी जुड़ रहे है

एस पी वैद्य ( अध्यक्ष,डॉ अम्बेडकर एजुकेशन पे बैक टू सोसाइटी )

कहते है प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नहीं,,लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र मे कितने ही प्रतिभावान छात्र छात्राए है,,जो परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गांव मे ही दम तोड़ देती है,,लेकिन जांजगीर के डॉ अम्बेडकर एजुकेशन पे बैक टू सोसाइटी के सदस्यों का प्रयास आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो के सपनो को उड़ान भरने मे सहायक साबित हो रहा है,,,, हेडिंग बनाये

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!