रेत माफियाओं का आतंक: जांजगीर-चाम्पा में जप्त मशीनों का सील तोड़ कर फिर शुरू किया अवैध उत्खनन

रेत माफियाओं का आतंक: जांजगीर-चाम्पा में जप्त मशीनों का सील तोड़ कर फिर शुरू किया अवैध उत्खनन

जांजगीर चाम्पा जिला मे रेत माफियाओ का हौंसला इस कदर बुलंद है कि अब माफिया खनिज विभाग द्वारा जप्त चैन माउन्टन का सील तोड़ कर ले जा रहे है,,मामले मे इस बार खनिज विभाग ने बिर्रा थाना मे जप्त चैन माउन्टन चोरी करने के मामले मे तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है,,पुलिस ने चोरी हुई चैन माउन्टन को जप्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश मे जुट गई है,,
जांजगीर चाम्पा और सक्ति जिला के बीच करहि गांव मे महानंदी में रेत का बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन किया जा रहा था,,और छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिला और अन्य राज्यों मे लगातार रेत तस्करी की शिकायत पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा को मिल रही थी,,जिस पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही किया गया,,जिसमें खनिज विभाग एवं बिर्रा पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम करही महानदी रेत घाट पर दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में उपयोग हो रहे,,एक नग VOLVO कंपनी का चैन माउंटेन मशीन,,एक नग TATA HITACHI कंपनी का चैन माउंटेन मशीन,,एक नग HYUNDAI कंपनी का चैन माउंटेन को 30 मई और 2 जून को जप्त किया था,,अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए जाँच टीम ने तीनो चैन माउन्टन को सील किया गया था,,लेकिन रेत माफिया जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुई तीनो चैन माउन्टन का शासकीय सील तोड़ कर फिर से उसी स्थान मे रेत का उत्खन्न शुरू कर दिया,,रेत के अवैध उत्खनन कर छत्तीसगढ़ एवं दूसरे राज्यों में बड़े पैमाने पर रेत की अवैध तस्करी कर शासन को लाखों की क्षति पहुंचाया जा रहा था,,जप्त चैन माउन्टन की चोरी कर फिर से अवैध कारोबार कर शासन को लाखों रूपये की राजस्व छति पहुंचाने के मामले मे कार्रवाई करते हुई माफियाओं के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में कर रही है,,
यदु मानी सिदार ( एसडीओपी चाम्पा )



