राज्य एवं शहर

जर्वे के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा बदहाल सड़कों और स्कूल की मांग को लेकर चक्काजाम,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जर्वे के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा बदहाल सड़कों और स्कूल की मांग को लेकर चक्काजाम,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर – चांपा जिले के मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित जर्वे गांव के लोगों ने आज अपनी समस्याओं को लेकर आरटीओ कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया,,ग्रामीणों ने गांव की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और हाई स्कूल की स्थापना की मांग की,, ग्रामीणों का आक्रोश इतना अधिक था कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों को समझाने के बजाय,,उन्हें अपने गांव की बदहाल सड़कों पर पैदल चलाया गया,,अंततः अधिकारियों द्वारा जल्द ही सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिए जाने पर चक्काजाम समाप्त हुआ

 

जिले की सड़कों की दुर्दशा

जांजगीर – चांपा जिले की सड़कों की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है,, जिला मुख्यालय हो या ग्रामीण क्षेत्र,,हर जगह लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल और खतरनाक हो गया है,,जांजगीर से धार्मिक नगरी पीथमपुर तक जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं,,जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं वहीं गांव के बच्चों को हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है,,जिससे उनके अभिभावक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं

ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

जिला मुख्यालय के करीब होने के बावजूद,,जर्वे गांव की सड़कों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था के अभाव के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया,,ग्रामीणों ने आरटीओ कार्यालय के पास और पीथमपुर मार्ग पर चक्काजाम कर नारेबाजी की,,इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देने की कोशिश की हालांकि,,ग्रामीणों ने अधिकारियों को गांव की सड़कों पर पैदल लेकर जाकर समस्या की गंभीरता को समझाने का प्रयास किया,,तहसीलदार ने चार महीने के भीतर सड़क की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया और अस्थायी रूप से सड़कों की मरम्मत का भी वादा किया।

बदहाल सड़कों से बढ़ता आक्रोश

जांजगीर – चांपा जिले की अधिकतर सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है,,बरसात के दौरान लोगों ने किसी तरह उन सड़कों पर चलने का प्रयास किया,, लेकिन अब ग्रामीण पक्की सड़कों की मांग को लेकर अपने आक्रोश का इजहार कर रहे हैं,,प्रशासन की उदासीनता और खराब सड़कों के कारण यात्री और ग्रामीण दोनों ही परेशान हो रहे हैं,,ग्रामीणों की इस चेतावनी के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर कितनी जल्दी अमल होता है,,यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की,,तो आने वाले समय में इस प्रकार के प्रदर्शन और उग्र हो सकते हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!