राज्य एवं शहर
नहर में मिले लाश का हुआ शिनाख्त एक नही बल्कि दो शव हुआ था बरामद


जांजगीर चाम्पा जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के बर भाठा गाँव में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब गाँव के माइनर नहर में एक युवक की लाश मिली,, युवक के लाश की पहचान के दौरान कुछ ग्रामीणो ने उसी नहर में एक और युवक की लाश देखी,,नहर में गाँव के दो युवको मी संदिग्ध हालत में लाश मिलने से ग्रामीण दहसत में आ गए है,, और नवागढ पुलिस को घटना की जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत युवाको की पहचान कर ली है 9 जनवरी को इनके परिजनों ने गुमसुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी,,नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरभांठा माइनर में खरीफ फसल के पानी आते ही पुलिया में एक लाश तैरते मिलने गांव ने सनसनी फ़ैल गई ग्रामीणों की सुचना पर अज्ञात लाश का शिनाख्त करने पुलिस वहां पहुंची तब पता चला की 1 किलोमीटर की दूरी में एक और शव नहर के पानी में तैर रहा था पुलिस के पूछताछ और गुमशुदा की रिकार्ड मिलाने पर 9 जनवरी को सलखन निवासी दीपक टंडन और राजेश यादव के रुप में पहचान हुआ है,,साथ ही अब परिजन ने हत्या की आशंका जता रहे है पुलिस जांच कर रहा है मृतक दीपक टंडन का शव निर्वस्त्र था और चेहरे और शरीर जलने और चोट के निशान है जबकि 2 दिन पुर्व मुड़पार गांव में बाईक तालाब में मिले थे इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है,,एसडीओपी विजय पैकरा ने बताया की मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट मिलने में बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी,,नहर में एक ही गाँव के दो युवको की संदिग्ध लाश मिलने के बाद गाँव में दहसत का माहौल है,,और इस घटना के वास्तविक कारण को जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है और शर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है



