जांजगीर में गणेशोत्सव की धूम,पंडालों की सजावट ने खींचा ध्यान,कचहरी चौक के राजा 22 फीट ऊँचे बाल गणेश का भव्य रूप की तैयारी

जांजगीर में गणेशोत्सव की धूम,पंडालों की सजावट ने खींचा ध्यान,कचहरी चौक के राजा 22 फीट ऊँचे बाल गणेश का भव्य रूप की तैयारी
जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय मे भी गणेशोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है,,और पंडालो को आकर्षक सजाया गया है,,जांजगीर कचहरी चौंक के राजा के नाम से प्रसिद्द है समिति द्वारा 17 साल से अलग अलग थीम मे गणेश जी की स्थापना की जाती है,,इस बार बाल गणेश का 22 फिट ऊंचा प्रतिमा स्थापना की जा रही है,,जिसे भठगांव के मूर्तिकारो द्वारा मिट्टी नेचुरल कलर का उपयोग कर एक माह मे बनाया गया है,,वही कोलकाता से पंडाल और लाइटिंग का काम कर रहे कलाकारों ने इस बार मयूर थीम मे पंडाल को सजाया जा रहा है,,पंडाल के अंदर जहाँ भी नजर पड़ेगी श्रद्धालुओं को मोर की तरह नजर आयगे,,कचहरी चौंक के राजा के दर्शन करने अलग अलग राज्यों से भी श्रद्धालु पहुचते है,,जांजगीर चाम्पा जिला मे भी गणेश स्थापना के लिए गांव गांव,,नगर नगर मे पंडाल सज गए है,,कही छोटे तो कही बड़े गणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है,,आज से 11 दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्ति भाव से ओत प्रोत रहेगा,,इस बार कचहरी चौंक मे गणेश जी की बाल रूप बनाने के लिए डेढ़ माह से भट गांव के कलाकार और पंडाल बनाने के लिए कोलकाता के कलाकार पहुचे गई और अब गणेश स्थापना के लिए अंतिम रूप दे रहे है,,इस बार गणेश जी का 22 फ़ीट ऊँचा बाल स्वरुप बनाया जा रहा है,,साथ ही पंडाल को अलग अलग देवी देवताओ के झांकी से सजाई गई गई जो मयूर थीम पर लोगो को अपने ओर आकर्षित कर रहा है,,जाज्वलय देव गणेश उत्सव समिति 17 वर्षो से गणेश जी की स्थापना करती आ रही है,,जांजगीर जिला मुख्यालय मे अपने आप मे अनुठे आयोजन के लिए प्रसिद्ध है,,यहाँ प्रकृति और पर्यावरण को ध्यान मे रखते हुए मिट्टी से मूर्तिया बनाई गई है और केमिकल मुक्त कलर का उपयोग किए जाता है,,यहाँ की मूर्ति बना कर कलाकार और पंडाल सजाने वाले भी खुश है,,गणेश जी की स्थापना के लिए पंडाल सज कर तैयार है,,गणेश जी मुशक मोदक लेकर सज गए है,,वही पंडाल की आकर्षक लाइट डेकोरेशन लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही है



