WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल एवं संशोधन निरस्तीकरण प्रभावित शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी का आभार प्रदर्शन कर धन्यवाद ज्ञापित

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल एवं संशोधन निरस्तीकरण प्रभावित शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी का आभार प्रदर्शन कर धन्यवाद ज्ञापित किया। जैसा की विगत सितंबर 2023 में राज्य की कांग्रेस सरकार ने एक आदेश जारी कर पूर्व में किए गए समस्त शिक्षक पदोन्नति से संबंधित संशोधनों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्य के समस्त पदोन्नति उपरांत किये गए संशोधनों को सिरे से निरस्त कर दिया था। जिसके जवाब में प्रभावित शिक्षकों ने माननीय उच्च न्यायालय की शरण ली थी, जहां से हर बार शिक्षकों को राहत मिली एवं फैसला उनके पक्ष में आया और किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार सिद्ध नहीं हो पाया। किंतु न्यायालय का फैसला शिक्षकों के पक्ष में आने के बावजूद विगत कई महीनो से संशोधन प्रभावित शिक्षक आधार में अटके हुए थे। ना तो उन्हें किसी शाला में कार्य करने दिया जा रहा था और ना ही उन्हें वेतन प्राप्त हो रहा था। किंतु वर्तमान शिक्षा मंत्री माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में न सिर्फ शिक्षकों को संशोधित शाला में कार्यभार ग्रहण कराया, बल्कि उक्त अवधि का वेतन प्रदान किए जाने के निर्देश भी उच्च अधिकारियों को दिए। इसलिए लोकसभा चुनाव के पूर्व संशोधन प्रभावित शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मंच ने बृजमोहन अग्रवाल जी से उनके बंगले पर मुलाकात कर उनका आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मंच की प्रांतीय टीम की ओर से श्री रविंद्र राठौर , प्रमोद कीर्ति , पुष्पेन्द्र बनाफर, हेम साहू , सुरेश नेताम, राजेन्द्र वर्मा, सुनील सिन्हा, छतेन्द्र साहू, निर्मल साहू, हीरालाल साहू, योगेन्द्र सेन , ओकेश साहू, तुलसी साहू, राजेश ठाकुर, सूर्यनारायण पाण्डेय, राजेश सेन,चेतन बैरागी , डाकेश वर्मा, चित्रांगदेव वर्मा, उमेश ठाकुर, दिनेश , अभिनव झा , रजनी झा, हरिश गोपाल , आशीष द्विवेदी, विक्रम राजपूत, होमेश्वरी साहू, हरीश गोपाल, ममता गायकवाड, विनीता कुर्रे, सुशील अनंत, दिलीप लहरे, मनी चक्रधारी,भूपेंद्र सिंह मनीष शर्मा, गंगाराम पटेल एवं अन्य सैकड़ों की संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!