No Slide Found In Slider.
राज्य एवं शहर

बिजली समस्या को लेकर नागरिक मंच का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण यंत्री से मिला,जल्द सुधार का मिला भरोसा

जांजगीर चांपा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली आपूर्ति की समस्या बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,,बार-बार बिजली गुल होने और फ्यूज कॉल की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने को लेकर नागरिक मंच का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री अमर चौधरी से मिला,,प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण यंत्री को बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में बिजली की आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है,,खासकर पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है,,लोगों की शिकायतों के बावजूद फ्यूज कॉल की व्यवस्था भी अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर रही है,,जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है,,इस पर अधीक्षण यंत्री अमर चौधरी ने बिजली बाधित होने के कारणों की जानकारी दी और कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे,,बैठक के दौरान फ्यूज कॉल का काम देख रही ठेका कंपनी के प्रतिनिधि से भी चर्चा की गई,,ठेकेदार ने भी शिकायतों के त्वरित निराकरण और व्यवस्था सुधार में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया,,प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि बिजली लाइनों के पास पेड़ों की जल्द से जल्द छंटाई कराई जाए ताकि बारिश और हवा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो,,साथ ही फ्यूज कॉल की शिकायतों पर जवाबदेही तय की जाए,,ठेका कंपनी की नियमित समीक्षा हो और शहर के जिम्मेदार अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए जाएं,,अधीक्षण यंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों पर सहमति जताते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया,,इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत सिंह ठाकुर,,अनुराग तिवारी,,पंकज अग्रवाल और अनिल शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!