WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जिले के सभी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश शाला उत्सव नेता प्रतिपक्ष,जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर किया स्वागत

जिले के सभी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश शाला उत्सव नेता प्रतिपक्ष,जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर किया स्वागत
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल क्र. 1 में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल क्र 1 जांजगीर में उत्साहपूर्वक शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक नारायण चंदेल थे। इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढेवाल, पार्षद विवेक सिंह, पार्षद विवेक सिसोदिया, दिनेश शर्मा, नवीन अग्रवाल, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी एच. आर. सोम उपस्थित थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर गणवेश, पाठ्य पुस्तक और साइकिल का वितरण कर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। शाला प्रवेशोत्सव शाला स्तर एवं ब्लाक स्तर के उपरांत जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि नारायण चंदेल ने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि शिक्षा किसी भी देश के विकास का आधार होता है। शिक्षक के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है उसे शिक्षकों को सशक्त रुप से निभाना चाहिए। चंदेल द्वारा कक्षा पहली के उपस्थिति पंजी में दो नव प्रवेशित बच्चों का नाम दर्ज किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन की शिक्षा संबंधी महत्वाकांक्षी योजनाओं को शिक्षक, पालक एवं विद्यार्थियों द्वारा मिलकर पूर्ण करने पर निश्चित सफलता प्राप्त करने कहा। आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य चक्रपाल तिवारी द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा अतिथियों को इकोफ्रेंडली पेंसिल एवं सोप केश सप्रेम भेंट किया गया। कार्यक्रम में नवमीं की 15 छात्राओं को साइकिल वितरण कर प्रतिदिन स्कूल आने प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों के साथ संकुल के प्रधान पाठक बच्चों के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!