राज्य एवं शहर
पिता जा रहा था स्कूल बच्चो को छोड़ने हाईवा ने रौंदा, तीनों की मौके पर हुई मौत


रायपुर – राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में रफ्तार की कहर ने आज फिर तीन लोगों की जिंदगी छीन ली, बताया जा रहा है कि यहां हुए भीषण सड़क दुर्घटना में पिता सहित दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक हादसा अभनपुर इलाके के गोबरा, नवापारा के तर्री मार्ग स्थित बगदेही पारा के पास की बताई जा रही है, जहां पिता अपने दो बच्चों को बाइक में लेकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे।उसी दौरान तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे पिता सहित दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।



