छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी रोकने सरकार ने अपनाया कड़ा रुख, हितग्राहियों के घर-घर होगा सर्वे

प्रदेश में 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इसमें कुछ गड़बड़ियां भी समय-समय पर सामने आई हैं। अब सरकार गड़बड़ी रोकने के लिए कड़ाई करने का फैसला लिया है। यही वजह है कि महिला एवं बाल विकास सचिव शमी आबिदी ने सोमवार को इंद्रावती भवन में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान महतारी वंदन योजना में हितग्राहियों के घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

लापरवाही होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में लाभार्थी पते पर उपलब्ध नहीं हैं, दस्तावेज अधूरे हैं या हितग्राही की मृत्यु हो चुकी है, उनकी जानकारी तत्काल सत्यापित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पी. एल्मा, संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर जिले की कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर, सीडीपीओ तथा सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!