शासन के आदेश की खुली अवहेलना,,मलाईदार पद को छोड़ने के लिए तैयार नहीं कर्मचारी,,शिक्षा विभाग में अनुशासन की उड़ती धज्जियां,,स्थानांतरण आदेश को दिखाया ठेंगा

शासन के आदेश की खुली अवहेलना,,मलाईदार पद को छोड़ने के लिए तैयार नहीं कर्मचारी,,शिक्षा विभाग में अनुशासन की उड़ती धज्जियां,,स्थानांतरण आदेश को दिखाया ठेंगा
शिक्षा विभाग में मनमानी,,स्थानांतरण आदेश के बाद भी नहीं हटा मलाईदार पद से ग्रेड-1 कर्मचारी,,डीईओ ने किया एकतरफा कार्यमुक्त
जांजगीर चांपा जिले के शिक्षा विभाग में इस समय नियम कायदों की नहीं बल्कि मनमानी की चल रही है,,ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश को महीनों बीत जाने के बाद भी एक कर्मचारी अपनी मर्जी से पद पर बने हुए हैं

दरअसल,,जिला शिक्षा कार्यालय में लंबे समय से मलाईदार प्रभार संभाल रहे ग्रेड-1 कर्मचारी मनहरण थवाइत को शासन ने स्थानांतरित कर दिया है। लेकिन न तो उन्होंने शासन के आदेश का पालन किया,,और न ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के निर्देश को माना,,मनहरण थवाइत लगातार आदेशों को नजरअंदाज करते हुए अपने पद से हटने को तैयार नहीं हैं

इस पर डीईओ ने सख्त रुख अपनाते हुए मनहरण थवाइत को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है और उन्हें स्थानांतरित जगह पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं,,साथ ही वर्तमान जिला शिक्षा कार्यालय में नए अधिकारी को कार्यभार सौंपने का भी आदेश दिया गया है,,बावजूद इसके,,मनहरण थवाइत अब तक डीईओ के आदेशों को अनदेखा कर रहे हैं, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। शिक्षा विभाग जैसे अनुशासनिक महकमे में इस तरह की मनमानी से पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं,,अब देखने वाली बात होगी कि क्या शासन और जिला प्रशासन इस मामले में कोई कड़ा कदम उठाएगा या फिर इसी तरह नियमों की अनदेखी होती रहेगी।



