राज्य एवं शहर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार की जान,,यातायात विभाग की लापरवाही से बढ़ रहे हादसे,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार की जान,,यातायात विभाग की लापरवाही से बढ़ रहे हादसे,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

चांपा,,जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में भोजपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई,,मृतक की पहचान अजीत कुमार साहू निवासी बोड़सरा,,जांजगीर के रूप में हुई है,,जो एक निजी प्लांट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा था,,हादसा उस वक्त हुआ जब वे सुबह A शिफ्ट ड्यूटी के लिए प्लांट जा रहे था

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर मार्ग पर एक ट्रेलर ने अजीत कुमार को टक्कर मार दी,,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई,,घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बीडीएम अस्पताल भेजा,,पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है,,हालांकि चालक मौके से फरार हो गया,,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है

यातायात विभाग की लापरवाही

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भोजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों का अंधाधुंध संचालन हो रहा है,,लेकिन यातायात विभाग इसे नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है

यातायात विभाग में चार इंस्पेक्टर,,सब-इंस्पेक्टर और 30 से अधिक आरक्षक तैनात हैं,,लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था बेहद खराब है,,बीते कुछ महीनों में 20 से अधिक लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं

प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रही दुर्घटनाएं यातायात व्यवस्था पूरी तरह से फेल

स्थानीय निवासियों ने बताया कि भोजपुर मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया,,ना स्पीड ब्रेकर बनाए गए,,ना भारी वाहनों के लिए अलग लेन की व्यवस्था की गई,,ना ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

यातायात पुलिस सिर्फ तीन सवारी-चार सवारी पकड़ने और उनसे चालान वसूली में लगी रहती है,,जबकि बड़े वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं किया जा रहा,,स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात सुधार और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की हैभोजपुर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं,,भारी वाहनों की स्पीड लिमिट तय की जाए,,ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती हो,,स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं,,स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग की अनदेखी से हो रहे हादसों पर यदि जल्द ध्यान नहीं दिया गया,,तो यह लापरवाही कई और निर्दोष लोगों की जान ले सकती है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!