दो व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई है ग्राम पंचायत खैरताल शिवरीनारायण मार्ग कटौद गांव की घटना है कोकड़ी नाला के पास लाश मिली है लाश की पहचान रवि केंवट उम्र 23 वर्ष और देवा यादव उम्र 22 वर्ष कटौद निवासी के रूप में हुई है और दोनों मृत युवक के पास से सीढ़ी,बिजली तार एवं लोहे का सरिया बरामद हुआ है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरिया चोरी करते समय बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हुई है मामले की जांच में नवागढ़ पुलिस जुटी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने साथीयो के साथ मिलकर रात्रि में चोरी के नियत से पुलिया के पास गए थे और सरिया को काटा जा रहा था मृतक व्यक्तियों के साथ में अन्य लोग भी शामिल थे जो घटना के पश्चात कुछ सामग्री लेकर भाग निकले है पुल के पास सरिया निकला हूवा था और कटर के माध्यम से सरिया को काटा जा रहा था शव के पास सरिया के टुकड़े अभी भी पड़े हुए हैं। शव को पोस्ट मार्टम के लिए नवागढ़ सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया है