राज्य एवं शहर

मैग्नेटो माल के समीप एक बड़े गड्ढे में अचानक गिरे मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाला निगम जोन 9 की टीम ने,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

मैग्नेटो माल के समीप एक बड़े गड्ढे में अचानक गिरे मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाला निगम जोन 9 की टीम ने,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
रायपुर – आज नगर पालिक निगम जोन नम्बर 9 के तहत महर्षि वाल्मीकि वार्ड नम्बर 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के क्षेत्र के रह वासियों ने वहाँ एक बड़े गड्ढे में एक मवेशी के आज अचानक गिर जाने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर को दी. इस जानकारी को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा दिये गए आदेशानुसार नगर पालिक निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम काऊ कैचर वाहन लेकर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू,,स्वच्छता निरीक्षक श्री महेंद्र कलिहारी,,श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल सम्बंधित क्षेत्र महर्षि वाल्मीकि वार्ड नम्बर 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के एक बड़े गड्ढे वाले स्थल पहुंची और वहाँ उक्त बड़े गड्ढे में अचानक गिरे मवेशी को जेसीबी मशीन,,बड़ी रस्सी की सहायता और काऊ कैचर टीम के श्रमवीरों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया,,महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के क्षेत्र के रहवासियों ने एक बड़े गड्ढे में अचानक गिरे मवेशी को बाहर सुरक्षित निकाले जाने के इस कार्य को लेकर नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम की सराहना की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!