राज्य एवं शहर

अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे है खोखसा गाँव के ग्रामीण,सरपंच और सचिव की मनमानी से क्या है पूरा मामला,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे है खोखसा गाँव के ग्रामीण,सरपंच और सचिव की मनमानी से क्या है पूरा मामला,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर चाम्पा जिला के खोखसा गाँव के सरपंच और सचिव की मनमानी और गांव के विकास के लिए स्वीकृत राशि के घोटाला करने वालो के खिलाफ आरोप तय होने मे बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित है,, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर को लेकर जांजगीर के कचहरी चौंक मे अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कर दिया है,,और मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी

जांजगीर चाम्पा जिला के खोखसा गाँव मे सडक,,नाली स्कूल मरम्मत जैसे कैसे कार्यो के लिए लाखों रूपये स्वीकृत किए गए लेकिन सरपंच और सचिव ने उस राशि को गांव के विकास मे खर्च करने के बजाय गबन कर दिया,,जिसकी शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने तहसीलदार की टीम ने खोखसा ग्राम पंचायत मे जाँच की और अपने प्रतिवेदन मे गड़बड़ी होने का जिक्र किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया था लेकिन जाँच के 24 दिन बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है,, जिससे आक्रोशित ग्रामीण और पंच सडक मे उतर कर आंदोलन कर रहे है

गुंजन केवट ( पंच शिकायत कर्ता खोखसा )

वही खोखसा सरपंच और सचिव के खिलाफ ग्रामीणों के आक्रोश और आंदोलन को देखते हुए तहसीलदार और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाइस देने पहुचे,,लेकिन ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव के खिलाफ FIR दर्ज का होने पर ही आंदोलन समाप्त करने का एलान किया,,ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने जिला पंचायत सदस्य भी आंदोलन स्थल पहुची और सरपंच सचिव पर अपने मद से दिए गए राशि का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया

कुसुम कमाल साव ( जिला पंचायत सदस्य )

खोखसा गाँव के सरपंच और सचिव की मनमानी की जाँच के बाद तहसीलदार की टीम ने एस डी एम को प्रतिवेदन सौप दिया है और गड़बड़ी भी उजागर हो गया है,,सचिव को गाँव से हटा कर दूसरे गांव भेज दिया गया है और सरपंच के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है,, जिसके कारण ग्रामीण जिला प्रशासन की कार्रवाई से भी नाराज है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!